काशीपुर से रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने बच्चे के पैदा होते ही बड़ी ही क्रूरता से उसे मरने के लिए छोड़ दिया। इतना ही नहीं उसने नवजात रो न सके इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। एक किसान ने बच्चे को खेत में देखा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बच गई।
यह है पूरा मामला
बता दें कि एक किसान को खेत में फेंका बच्चा दिखाई दे दिया। कपड़े से लिपटा और छटपटाहट का वो दृश्य देख उस व्यक्ति ने आस पास के लोगों को बुलाया और दिखाया कि इस कपड़े में कुछ है जो हिल रहा है। जब कपड़ा हटाया गया तो सभी हैरान थे, क्योंकि कपड़े में एक नवजात शिशु लिपटा हुआ था, जिसके मुंह में कपड़ा डाल दिया गया था। लेकिन वो कहते न जाको राखे साइंयां मार सके न कोय। नवजात के साथ भी यही हुआ। बच्चे को स्थानीय लोगों ने पुलिस की सहायता से एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चा अब सकुशल है।
नवजात का नाम प्रियांश रखा
खेत में मिले नवजात का नाम प्रियांश रखा गया है। वहीं नवजात की परवरिश के लिए 50 से अधिक परिवार सरकारी अस्पताल पहुंचे। जिन्हें गोद लेने की प्रक्रिया बताकर वापस भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक बच्चा अब स्वस्थ्य है और डॉक्टर व नर्सों की देखरेख में है।