3,224 total views, 2 views today
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो- सीबीआई. ने कथित ऑनलाइन बाल यौन शोषण से संबंधित मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां दिल्ली, ओडिसा के ढेंकनाल, उत्तर प्रदेश के नोएडा और झांसी तथा आंध्र प्रदेश के तिरुपति सहित विभिन्न स्थानों से की गई हैं। इन्हें बुधवार को विभिन्न न्यायालयों में पेश किया गया।
बाल यौन शोषण सामग्री वीडियो लिंक के जरिये साझा कर रहे थे
जांच के दौरान पता चला कि ये आरोपी कथित रूप से कुछ वेबसाइट पर बाल यौन शोषण सामग्री वीडियो लिंक के जरिये साझा कर रहे थे। इनमें से कुछ लोग इस सामग्री के व्यापार में भी शामिल थे।
77 स्थानों पर कल छापेमारी की गई थी
ब्यूरो ने इस संबंध में 83 आरोपियों के खिलाफ 14 नवंबर को 23 अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। 14 राज्यों के करीब 77 स्थानों पर कल छापेमारी की गई थी। मामले की जांच जारी है।
More Stories
मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ गिरेंगे ओले
Health tips: बच्चों को ब्रेकफास्ट में खिलाएं यह हेल्थी फूड्स, मिलेगी भरपूर एनर्जी, जानें
आज का राशिफल, आज किन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़िए भविष्यफल