रामनगर: मामला पीरुमदारा का है। जहां बेटी के घर से भागने से आहत पिता ने पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक रामनगर के अंतर्गत बेनी बिहार पीरूमदारा निवासी त्रिलोक सिंह भंडारी(45) पुत्र मोहन सिंह भंडारी ने गुरुवार को शिवपुर बैलजुड़ी के पास बगीचे में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की बेटी गुरुवार को किसी युवक के साथ घर से चली गई थी। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस आत्महत्या की वास्तविक वजह जानने के लिए स्वजनों से पूछताछ कर रही है।