हल्द्वानी: बाइक और टेंपो की हुई भिड़ंत, एक की मौत, कई घायल

हल्द्वानी में टेंपो अनियंत्रित होकर बाइक से जा टकराया। जिससे टेंपो सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया‌। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाजार की ओर जा रहा था टेंपो

जानकारी के मुताबिक बाजार की ओर जा रहा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर बाइक से जा टकराया। जिससे टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए। वहीं टेंपो में आगे की सीट पर बैठे अजब सिंह छटककर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अजब सिंह को मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।