कल प्रधानमंत्री मोदी तो 16 दिसंबर को राहुल गांधी आएंगे उत्तराखंड…. उत्तराखंड टॉप टेन(3 दिसंबर)

Ten

◆ जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत सबसे बड़ी कार्रवाई। अवैध नशे की ख़रीद-फ़रोख़्त में शामिल, शराब बेचने वाले, स्मैक का कारोबारियों पर कार्रवाई के साथ ही स्कूली बच्चों को तम्बाकू से दूर रखने और नशेड़ियों की काउंसलिंग भी की गयी।

◆ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 16 दिसबर को उत्तराखंड आएंगे। यहाँ वे प्रदेश कांग्रेस की ओर से होने वाली सैन्य सम्मान सभा मे शामिल होंगें।

◆ बिना मास्क सार्वजनिक वाहनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा मास्क वितरित करने के साथ ही मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गयी ।

◆ थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न ऐप के बारे में जानकारी दी गई, तथा ड्रग्स सेवन के दुष्परिणामों के संबंध में ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को किया पुरस्कृत।

◆ उत्तराखंड योग एसोसिएशन का अध्यक्ष विजय सारस्वत को नियुक्त किया गया। सारस्वत ने जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि वे योग को बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

◆ मुख्यमंत्री धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ई-यात्रा के अन्तर्गत मोबाइल वैन के जरिये वर्चुअल माध्यम से जनता से जुड़ने के लिए व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

◆ एडीआर की ओर से जारी सूची के मुताबिक, उत्तराखंड के मौजूदा विधायकों में 71 फीसदी करोड़पति हैं। करोड़पति विधायकों में सर्वाधिक भाजपा के हैं।

◆ सचिवालय कार्यशाला में निर्वाचन आयोग ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को सुगम बनाने, मतदाता जागरूकता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता की स्थिति तथा राज्य स्तरीय तैयारियों की भी समीक्षा की।

◆ आज मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने हेतु गठित स्पेशल टास्क फोर्स के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यावरण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक बहुत ही घातक है, इसके प्रयोग को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

◆ मुख्यमंत्री ने आज मुख्यमंत्री आवास में डांडी कांठी क्लब की स्मारिका 2021 ‘दृढ़ संकल्प’ का विमोचन किया।

◆ हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के प्यूड़ा स्थित बंगले में आगजनी और फायरिंग मामले के आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल की गिरफ्तारी पर लगाई रोक ।