अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ खेलो इंडिया के तहत सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा की ओर से अंतर महाविद्यालयी पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दो छात्रों का चयन-
जिसमें अंतर महाविद्यालयी पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट की टीम उप विजेता रही। वही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले छात्र रवि शर्मा और नितिन पुजारी का चयन नार्थ जोन के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी कुरुक्षेत्र में होने वाली नार्थजोन प्रतियोगिता में भाग लेंगे।