उत्तराखंड में चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों पर जुटी हुई है। वही कांग्रेस पार्टी आगामी 16 दिसंबर को देहरादून में एक विशाल रैली से अपने चुनावी अभियान का ज़ोरदार आगाज़ करने वाली है।
जनसभा को करेंगे संबोधित-
जिसके तहत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देहरादून पहुंच रहे हैं, जो ‘सैनिक विजय सम्मान दिवस’ के रूप में रैली करेंगे और फिर परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।