यहां कपकोट के दूरस्थ्य गांव में रहने वाली एक विवाहिता की चट्टान से गिरकर मौत हो गई । सूचना के बाद पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
असंतुलित होकर युवती चट्टान से खाई में गिर गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम हामटी कापड़ी निवासी 43 वर्षीय तारा देवी पत्नी हर सिंह शाम को अपनी साथी महिला के साथ जंगल में पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने गई थी । इसी दौरान अचानक से असंतुलित होकर युवती चट्टान से खाई में गिर गई। और पत्थर से उसके सिर पर चोट लग गई । इसके बाद साथ गयी महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी । इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल ले गए । जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
जांच में जुटी पुलिस
इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शव का पंचनामा भर, पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।