अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बेस अस्पताल के बीते दिन फरार कोरोना संक्रमित एक महिला को पुलिस ने खोज निकाला है।
महिला को किया आइसोलेट-
जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को बुखार से ग्रसित एक 32 वर्षीय महिला को बेस अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में प्राथमिकता के आधार पर महिला की कोरोना जांच की गई। जिसमें महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। चिकित्सकों ने महिला को आइसोलेशन के लिए भेजा। लेकिन महिला बिना प्रक्रिया पुरी किये फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला एक संस्थान में बतौर शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। अस्पताल प्रशासन की शिकायत के बाद पुलिस महिला की खोज में जुट गई। इधर पुलिस ने महिला को खोज निकाला। जिसके बाद महिला को आइसोलेट कर दिया गया है।