चौखुटिया: पुलिस ने 10 पेटी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा डॉ0 मंजूनाथ टीसी  द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराये जाने व अवैध नशे का कारोबार करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने व वाहन में विभिन्न ब्रांड की 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

जिसके क्रम में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार नशे के तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रानीखेत श्री तपेश कुमार चंद के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में आज दिनांक 13.01.2022 को प्रभारी चौकी मांसी उ0नि0 सौरभ कुमार भारती द्वारा रा0इ0का0 मासी से लगभग 200 मीटर आगे जालली की तरफ दौराने चैकिंग वाहन संख्या UK01B 5563 के चालक बृजलाल वर्मा उम्र 48 वर्ष पुत्र श्री आन्नद लाल वर्मा निवासी ग्राम भटोली कन्होणी पोस्ट मासी थाना चौखुटिया  जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से राज्य सरकार/ प्रशासन के द्वारा कोविड महामारी की रोकथाम के दृष्टिगत लगाये गये कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने व वाहन में विभिन्न ब्रांड की 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कीमत करीब 62000.00 रु0 परिवहन करने पर चालक को मौके पर गिरफ्तार कर थाना चौखुटिया पर FIR No.02/2022 धारा-60/72 आबकारी अधिनियम / 51 (बी) आपदा प्रबन्धन अधिनियम/3 महामारी अधिनियम/188 भादवि बनाम बृजलाल वर्मा पंजीकृत किया गया।

शराब के ठेके में सैल्समैन के तौर पर कार्य करता है अभियुक्त

उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री दिनेश नाथ महंत  ने बाताया कि दौराने पूछताछ अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि वह मासी क्षेत्र के शराब के ठेके में सैल्समैन के तौर पर कार्य करता है परन्तु ठेके के मालिक राजीव गुरुरानी के द्वारा पिछले कुछ समय से अधिभार ना भरने के कारण शराब की कमी हो गयी थी तथा मालिक के द्वारा सिर्फ बीयर ही मगाई जा रही थी जिसकी खपत कम है जिस कारण पैसे कमाने के लालच में उक्त व्यक्ति द्वारा जालली बाजर के ठेके से शराब खरीद कर मुनाफे में बेचने के उद्धेश्य से मासी बाजार में अपनी दुकान में लाया जा रहा था।
   
पुलिस टीम

1- उ0नि0 सौरभ कुमार भारती (चौकी प्रभारी मासी)
2- का0108 नापु0 लक्ष्मण कुमार
3- का099 नापु0 महेश पंचपाल
4- का0391 नापु0 नवीन गिरी