कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान पर लगी पाबंदी…उत्तराखंड टॉप टेन(13 जनवरी)

Ten

◆ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राज्य के सभी नागरिकों को मकर सक्रांति, पांगल, बिहू तथा लोहड़ी पर्व की बधाई देते हुए उनके सुखी, समृद्ध तथा स्वस्थ जीवन की कामना की है।

◆ कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान पर पाबंदी लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद जिले में आ रहे श्रद्धालुओं को सीमा पर प्रवेश से रोका जा रहा है। जो लोग स्नान के लिए हरिद्वार आने का प्रयास कर रहे हैं, उनके वाहनों को बॉर्डर से लौटाया जा रहा है।

◆ अल्मोड़ा में भी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। आम जनता को भयमुक्त होकर चुनाव में हिस्सा लेने और कोविड नियमों का पालन करने की अपील की।

◆ बागेश्वर जिले में स्वीप और रेडक्रास की टीम ने पिंडर घाटी के हिमालयी क्षेत्रों में बसे, बर्फ से लकदक दूरस्थ गांवों में लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरुक किया। स्वीप टीम के सहायक नोडल अधिकारी आलोक पांडे ने ग्रामीणों को बताया कि शत-प्रतिशत मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।

◆ भाजपा विधायक हरक सिंह रावत ने कोटद्वार विधानसभा की जगह दूसरी सीट से चुनाव लड़ने की इच्‍छा जताई।

◆ फिल्म और टीवी कलाकार विक्रांत राय इन दिनों छुट्टियां बिताने पर्यटन नगरी रानीखेत पहुंचे, उन्होंने बताया जल्द ही वेब सिरीज लव यू जिंदगी से वे ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफार्म में पदार्पण (डैब्यू) करेंगे।

◆दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता में कहा
उत्तराखंड को पूरी दुनिया की आध्यातमिक राजधानी के रूप में आप पार्टी विकसित करेगी।

◆ हरिद्वार में हुई धर्मसंसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले की गूंज सुप्रीम कोर्ट में होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को हरिद्वार की सीमा नारसन में एंट्री करते ही गिरफ्तार कर लिया।

◆ नैनीताल हाईकोर्ट ने गुरुवार को राज्य में ओमिक्रोन और कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते विधानसभा चुनाव व रैलियों को स्थगित किए जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने कोविड महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग से स्वयं संज्ञान लेने को कहा है।

◆ मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों विशेषकर हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। वहीं, पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है। कोहरे और पाले को लेकर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है।