अल्मोड़ा: जिला महिला अस्पताल में एक डाक्टर, 2 गर्भवती समेत 26 मरीज कोरोना संक्रमित


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आए दिन कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में एक डाक्टर की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उनके अलावा उपचार को आए 22 मरीजों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। उधर महिला अस्पताल में दो गर्भवती और दो अन्य मरीज भी संक्रमित निकले।

किया आइसोलेट-

सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को चिन्हित कर उनकी जांच की जा रही है। लगातार स्वास्थ्य कर्मी और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने से चिंता बढ़ गई है।