हल्द्वानी: बंद घर से हजारों की नगदी व जेवरात चोरी, जानें किस क्षेत्र का है मामला

हल्द्वानी शहर में चोरों का आंतक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन शहर से चोरी की अलग अलग घटनाएं सामने आ रही हैं । घटना मयूर बिहार की है । जहां चोरों ने बंद घर से 65 हजार की नगदी और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली । अब पीड़ित ने  पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है ।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार मयूर बिहार कॉलोनी धान मिल बरेली रोड निवासी विनोद सक्सेना बीते दिनों अपने बेटी के घर हरिद्वार गए हुए थे। इसी बीच बीते बुधवार को जब वे घर लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर से 65 हजार की नगदी और एक सोने की अंगूठी गायब थी । जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से  मदद की गुहार लगाई । वहीं पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर मामलें की  जांच शुरू कर दी है।