मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पांच सालों में बैंक बैलेंस दस गुना बढ़ा…. उत्तराखंड टॉप टेन(28 जनवरी)

Ten

◆ पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी की बेटी विधायक ऋतु खंडूड़ी कोटद्वार और पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव मैदान में है।

◆ गृहमंत्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर विस चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट की अपील की।

◆ पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2813 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

◆ प्रदेश के 10वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल 31 जनवरी से भौतिक रूप से खुल जाएंगे। जबकि कक्षा एक से 9वीं तक के स्कूल अगले आदेश तक के लिए बंद रहेंगे।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इन पांच सालों में बैंक बैलेंस दस गुना बढ़ गया है। वहीं उनके नाम पर लगभग 50 लाख का हाउस लोन भी है। उनके पिता के निधन के बाद उनके नाम पर पैतृक संपत्ति भी आई है। जिसकी वर्तमान में कीमत करोड़ों में है।

◆ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों ने प्रदेश के कुल 20 फीसदी से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में नेताओं के नजदीकी रिश्तेदारों को ही टिकट दिया है।

◆ लोकसंगीत के क्षेत्र में योगदान देने वाली डॉ माधुरी बड्थ्वाल और समाजसेवी बसंती देवी ने पद्मश्री मिलने पर और अभिनेता विक्टर बनर्जी ने पद्मभूषण पाने पर खुशी जाहिर करते हुए राज्य की जनता को समर्पित किया।

◆ उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल के पास हुए सड़क हादसे में ब्रिगेडियर की पत्नी की भी मौत हो गई है। बीते गुरुवार शाम को हुए हादसे में बिग्रेडियर के पुत्र की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। जबकि उनकी पत्नी को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिसने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

◆ जनपद की हॉट सीट हरिद्वार ग्रामीण पर बसपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। नामांकन के अंतिम दिन पार्टी हाईकमान ने यहां पूर्व में बनाए गए प्रत्याशी डॉ. दर्शन लाल शर्मा की जगह अब यूनस अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

◆ नेता हरक सिंह रावत राज्य गठन के बाद दो दशक के चुनावी इतिहास में पहली बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।