उत्तराखंड: वृद्ध महिला पर गुलदार ने किया हमला, मौत


उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। वही अब नई टिहरी जिले के गजा तहसील के बड़ी बेरनी गांव में गुलदार ने एक वृद्ध महिला को अपना शिकार बनाया है।

गुलदार ने वृद्धा को बनाया शिकार-

जानकारी के अनुसार शु्क्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पट्टी कुंजणी के बड़ी बेरनी गांव निवासी देवकी देवी (74) पत्नी स्व. लाल सिंह कमरे से बाहर आई, तभी आंगन में छुपे गुलदार ने देवकी देवी पर हमला कर दिया। गुलदार वृद्धा को आंगन से घसीटते हुये पास के खेत में ले गया। जिस पर महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में रह रहे नेपाली मजदूरों ने भी शोर मचाया,जिससे गुलदार वृद्धा को खेत में छोड़ भाग गया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि वृद्धा घर में अकेले रहती थी।महिला के दो बेटे हैं, जो दिल्ली में नौकरी करते हैं।

गुलदार को पकड़ने की मांग-

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ गुलदार को पकड़े की मांग की है।