सुबह की ताज़ा खबरें (2 फरवरी)

◆ भारत के जाने माने हॉकी गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को वर्ष 2021 में उनके प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित वर्ल्‍ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर चुना गया।

◆ फिक्की, एसोचेम और सीआईआई ने आम बजट-2022 का स्‍वागत किया है।

◆ आगामी 5 वर्षों में 60 लाख नई नौकरियां पैदा कर सकती है पीएलआई योजना : वित्त मंत्री।

◆ हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट, ऐसे क्षेत्रों के लिए पहली बार देश में पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है।

◆ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने डिजिटल मुद्रा पर सरकार के प्रस्ताव को उचित बताया है। थरूर ने कहा कि जहां तक डिजिटल मुद्रा का संबंध है, सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है।

◆ उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल के 46वें स्थापना दिवस पर बल के जवानों और उनके परिवारों को बधाई दी। उपराष्ट्रपति ने कहा, भारतीय तटरक्षक बल हमारी समुद्री सीमा और तटों को सुरक्षित रखने में अ‍हम भूमिका निभा रहा है। राष्ट्र उनकी सेवा के लिए आभारी है।

◆ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के मुद्दे पर रूस और अमेरीका के राजदूतों के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई।अमरीकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने बताया कि यह झड़प यूक्रेन की सीमा पर रूस की ओर से बड़ी संख्या में सैनिक तैनाती के मुद्दे पर अमरीका द्वारा बुलाई गयी बैठक के दौरान हुई।

◆ सर्वाधिक ग्रैंड स्‍लैम जीतने के रिकॉर्ड में नडाल ने दो दिग्‍गज टेनिस खिलाडियों- रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ दिया है।

◆ 5 साल से छोटे बच्चों के लिए इसी महीने आ सकती है वैक्सीन ।

◆ रेलवे ग्रुप ‘डी’ की परीक्षा एक बार में करवाने को तैयार हो सकता है: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।

◆ बजट 2022 में मनरेगा के लिए 73,000 करोड़ आवंटित, 25.51% की कटौती हुई।

◆ विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान जमा हुए हजारों टन अतिरिक्त कचरे ने कचरा प्रबंधन प्रणाली या कचरा निपटान प्रणाली पर गंभीर दबाव डाला है।