द्वाराहाट: पुलिस ने 10 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 107/116 सीआरपीसी के अंतर्गत की कार्यवाही

आगामी विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत प्रभारी चौकी बग्वालीपोखर उ0नि0 श्री निखिलेश सिंह बिष्ट द्वारा चौकी क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल 10  सक्रिय कार्यकर्ताओ के विरुद्ध धारा 107/116 सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए पाबन्द मुचलका करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई ।

कुल 128 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा-107/116 सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है

थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु अब तक थाना क्षेत्र में निवास करने वाले सात पूर्व अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट के तहत तथा 12 पूर्व अपराधियों के विरुद्ध धारा-110 (जी) सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की जा चुकी है, तथा चुनाव के दौराने शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अब तक कुल 128 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा-107/116 सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है।

साईबर सैल की मदद से खोया हुआ मोबाईल बरामद कर द्वाराहाट पुलिस ने शिकायतकर्ता को किया सुपुर्द

दिनांक 23.01.2022 को आवेदक श्री रमेश चन्द्र भट्ट निवासी दूनागिरी रोड द्वाराहाट द्वारा अपने मोबाईल फोन (रेडमी) खो जाने की शिकायत थाना द्वाराहाट में दर्ज कराई गयी थी। साईबर सैल की मदद से उपरोक्त शिकायतकर्ता का खोया हुआ मोबाईल फोन बरामद कर द्वाराहाट पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा किये गये इस नेक कार्य के लिए रमेश चन्द्र भट्ट उपरोक्त द्वारा साईबर सैल अल्मोड़ा एवं थाना द्वाराहाट पुलिस का आभार व्यक्त किया है।