विकास खंड धौलादेवी के ग्राम पंचायत खेती में एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से सात माह की बालिका की हुई मौत।
गैस सिलेंडर से गैस स्राव के कारण सिलेंडर में लगी आग:
ग्राम पंचायत खेती के सिद्धि तोक निवासी मोहन राम पुत्र जोगा राम के तीन मंजिला मकान में सुबह लगभग नौ बजे गैस सिलेंडर से गैस स्राव के कारण सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही जिसकी खबर सारे गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। तीन घंटे की भारी मसकद के बाद आग में काबू पाया गया।
सात माह की बच्ची की मौके पर ही मौत:

थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक ग्रमीणों की मदद से आग में काबू पा लिया गया। तब तक ऊपर के दो मंजिल जलकर खाक हो गए। दूसरे मंजिल में सोई सात माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
आग लगने के समय सात माह की बच्ची अंदर अकेली थी:
जब मकान में आग लगी उस समय अंदर में केवल सात माह की बच्ची थी। जबकि बच्ची के दादा दन्या बाजार गए थे।और दादी बड़े नाती को बाहर टॉयलट कराने गयी थी बच्ची की माँ भी नजदीक के खेतों से जानवरो के लिए घास काट रही थी।
ग्राम प्रधान गोकुल पांडे ने बताया गैस पाइप अचानक से फट जाने के कारण मकान से धुएं का फब्बार आना शुरू हो गया। बच्ची को बचाने की की काफी मस्कत करने के बाद भी बच्ची को नहीं बचा पाए।
धौलादेवी ब्लॉक में अग्निशमन केंद्र खोलने की अपील की:
दुःख इस बात का भी होता है कि गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने की काफी घटना होती है। लेकिन क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र के नहीं होने से विकास खंड में कई घटनाएं जिनको काबू नहीं किया जा सकता है। अग्निशमन केंद्र नहीं होने से इस प्रकार की घटना सड़क मार्ग से नजदीक के गांवों में भी हो जाती है। शासन प्रशासन से अपील है कि आग जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए सरकार को धौलादेवी ब्लॉक में अग्निशमन केंद्र खोलना अति आवश्यक है। जो क्षेत्र के लोगों की मांग है।
बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग भी प्रभावित था जिस कारण पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची:
दो दिनों से क्षेत्र में बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग भी प्रभावित था। जिसके कारण थाना पुलिस भी मौके पर देर से पहुंची। तब तक आग पर काबू पा लिया गया।
बच्ची के पिता दिल्ली में एक निजी संस्थान में कार्यरत हैं:
बच्ची के पिता गोपाल राम जो दिल्ली में एक निजी संस्थान में कार्य करते हैं। गोपाल राम के दो बच्चे एक लड़का व दूसरी लड़की । लेकिन आज लड़की प्रीति जो आज काल के मुँह में थमा गयी। वसन्त पंचमी की खुशियां इस परिवार के लिए मातम में बदल गयी। जहां छोटी सात माह की बच्ची अपने दो साल के भाई के साथ खेलती, बोलती व मुस्कराती सभी खुशियां छोड़ कर चली गयी। पूरे परिवार को इस मनुष घड़ी का जख्म को छोड़कर चली गयी। दन्या थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया घटना स्थल की जानकारी एक घंटे बाद मिलने के बाद थान पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग भी कई जगहों पर खराब हो चुका था।
डॉक्टर टीम बच्ची का पोस्टमार्टम कर रही है:
मौके पर पहुंचकर बच्ची का पंचनामा भरकर धौलादेवी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टर टीम बच्ची का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।