सुबह की ताजा खबरें (11 नवंबर, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस)

◆ सरकार ने आधार नियमों में संशोधन किया है। नई व्‍यवस्‍था के तहत अब प्रत्‍येक 10 वर्ष पर आधार धारकों को अपने आधारकार्ड का नवीकरण कराना होगा और इसके लिए सभी संबधिक दस्‍तावेज देने होंगे।

◆ निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर 12 नवंबर से 5 दिसंबर तक रोक लगा दी है। आयोग ने 12 नवंबर की सुबह आठ बजे से पांच दिसंबर की शाम साढ़े पांच तक इस तरह की समाग्री पर प्रतिबंध लगाया है।

◆ अमरीकी संसद की प्रतिनिधि सभा में पहली बार भारतीय मूल के पांच सांसद सत्तारूढ़ डेमोक्रेट पार्टी के प्रतिनिधियों के रूप में चुनकर आए हैं। कैलिफोर्निया से भारतीय मूल की 57 वर्षीय अमी बेरा फिर से जीतकर आई हैं। वह 2013 से लगातार इस सीट से चुनाव जीत रही हैं।

◆ आज वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले ‘शिवलिंग’ की सुरक्षा से संबंधित याचिका पर सुनवाई करेगा सर्वोच्च न्यायालय

◆ मिस्र में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कॉप-27 में 2030 तक सबसे अधिक जलवायु संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले चार अरब लोगों को जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभावों से बचाने के लिए 30 तरह के लक्ष्य तय किए गए हैं।

◆ भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि देशभर के नगर-निगमों को म्‍युनिसिपल बॉन्‍ड द्वारा वैकल्पिक और दूरगामी संसाधन जुटाने के तरीकों पर गौर करना चाहिए।

◆ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 14 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता अमेरिका और चीन के बीच संचार की लाइनों को बनाए रखने और गहरा करने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे।

◆ JNU में छात्रों के दो समूहों के बीच निजी विवाद को लेकर हुई झड़प में दो छात्र घायल हुए। झड़प के बाद JNU परिसर के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई।

◆ रूस के महावाणिज्य दूत ओलेग अवदीव ने कहा, यूक्रेन छोड़कर वापस आए भारतीय छात्र रूस में अपनी शिक्षा जारी रख सकते हैं क्योंकि (यूक्रेन और रूस का) चिकित्सा पाठ्यक्रम लगभग समान है। अधिकांश यूक्रेन में रूसी भाषा बोली जाती है और छात्र वह जानते हैं। रूस में उनका हार्दिक स्वागत है।

◆ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में भारत की हार पर तंज़ कसा, शहबाज़ शरीफ़ ने लिखा कि इस रविवार टी20 वर्ल्ड कप में उन दो टीमों का मैच है जिन्होंने भारत को दस विकेट से हराया है।

◆ बीजेपी ने क्रिकेटर रविंद्र जड़ेजा की पत्नी रिवाबा जड़ेजा को जामनगर उत्तर (गुजरात( से टिकट दिया।

◆ अफगानिस्तान में तालिबान ने राजधानी काबुल में महिलाओं के किसी तरह के पार्क में जाने पर पाबंदी लगा दी है।

◆ मालदीव की राजधानी माले में कल विदेशी कामगारों के घरों में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई।