अल्मोड़ा- रॉक लिजार्ड एडवेंचर टीम के संयोजन मे रविवार को डोलीडाना मे साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया गया , जिसमें शहर के सभी बच्चों से लेकर युवा वर्ग ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
लॉन्ग पिच रैपलिंग रही मुख्य गतिविधि
रॉक लिजार्ड संस्था अल्मोड़ा की ओर से नगर के डोलीडाना मे एडवेंचर एक्टविटी सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कराई गई ,जिसमें सभी साहसिक खेल प्रेमियो ने लॉन्ग पिच रैपलिंग का आनंद व अनुभव प्राप्त किया।
लोगो ने रॉक लिजार्ड संस्था से जुड़े युवाओं की प्रशंसा की । और ऐसी एक्टविटी को नियमित कराने की बात भी कही ।

रैपलिंग एक साहसिक कार्य है जो आपको भावनाओं की एक छोटी सी सवारी में ले जाता है
रॉक लिजार्ड संस्था के निदेशक एवं आयोजक विनोद चंद्र भट्ट ने कहा कि रैपलिंग एक साहसिक कार्य है जो आपको भावनाओं की एक छोटी सी सवारी में ले जाता है। यह न केवल आपको आत्मविश्वासी बनाता है बल्कि गौरवान्वित भी करता है। वही संस्था के कार्यक्रम आयोजक सचिन पांडे का कहना है कि साहसिक पर्यटन मे काफी सम्भावना है , जिसमें युवाओं को करियर बनाने मे सहायता भी मिलती है । वही टीम की सदस्य चेतना लटवाल ने कहा कि जो युवा साहसिक पर्यटन मे करियर बनाना चाहते है उनके लिए समय समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाते है ।
भविष्य मे भी इस तरह की एक्टविटी कराते रहेंगे
लोगो ने टीम के सदस्यों विनोद भट्ट , सचिन पांडे , चेतना लटवाल , हरीश बिष्ट , सुनील जोशी , हितेश पांडे, लक्ष्मण, हिमांशु वाणी , भाष्कर, काशिश रौतेला ,रोशनी बिष्ट आदि के कार्यों की बेहद सराहना की । इधर संस्था के आयोजक विनोद भट्ट ने बताया कि भविष्य मे भी इस तरह की एक्टविटी कराते रहेंगे ।