◆ पंजाब में सभी विधानसभा सीटों पर 64 प्रतिशत से अधिक और उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण में लगभग 59 प्रतिशत मतदान हुआ।
◆उत्तर प्रदेश के बाकी के चरणों और मणिपुर में दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेज।
◆ भारतीय तैराक और टोक्यो ओलम्पियन श्रीहरि नटराज ने ‘चैंपियंस से मिलो’ पहल को आगे बढ़ाया; स्कूली बच्चों से मिलने के लिए बंगलुरू का भ्रमण किया ।
◆ पूर्वी नौसेना कमान, कल विशाखापत्तनम में राष्ट्रपति के फ्लीट रिव्यू -2022 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भारतीय नौसेना के बेडे का निरीक्षण करेंगे। राष्ट्रपति सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर हैं।
◆ टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने इस महीने भारत और युक्रेन के बीच तीन उडानें संचालित करने की घोषणा की है। एयर इंडिया ने कहा कि भारत और युक्रेन के बीच 22, 24 और 26 फरवरी को उड़ानें संचालित की जाएंगी।
◆ विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा, सीमा समझौतों के उल्लंघन के बाद चीन के साथ भारत के संबंध बहुत कठिन दौर से गुजर रहे हैं। म्युनिख सुरक्षा सम्मेलन की पैनल चर्चा में कहा भारत, चीन के बीच सैन्य बलों को वास्तविक नियंत्रण रेखा तक नहीं लाने का समझौता था लेकिन चीन ने इसका उल्लंघन किया।
◆ देश में अब तक 175 करोड 37 लाख से अधिक कोविडरोधी टीके लगाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कल 30 लाख 81 हजार से अधिक टीके लगाये गये। स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव दो-आठ प्रतिशत हो गयी है।
◆ भारत में क़ैद समीरा की पाकिस्तान वापसी का रास्ता खुला, नागरिकता प्रमाण पत्र जारी।
◆ सोमालिया, केन्या और इथोपिया जैसे देश भयानक सूखा झेल रहे हैं। कई गांवों में मरे हुए मवेशियों का ढेर लग गया है।
◆ भारत ने तीसरे T-20 में वेस्टइंडीज को 17 रन से हराकर तीन मैचों की T-20 सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की।
◆ चमोली ज़िले के देवाल ब्लॉक में कल ताजा हिमपात हुआ।