उत्तराखंड: यहां कूड़े के ढेर में मिला अज्ञात नवजात बच्चे का शव

काशीपुर के विजयनगर में सड़क किनारे एक नवजात बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गई। जहां शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

कूड़े के ढेर के किनारे मिला नवजात का शव:

कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी ने बताया कि सुबह जानी नामक एक व्यक्ति ने 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। बताया कि विजयनगर नई बस्ती में कूड़े के ढेर के किनारे मृत अवस्था में एक नवजात बच्चे का शव पड़ा है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया:

सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात नवजात बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जहां शव को 72 घंटे के लिए शिनाख्त के लिए रखा गया है।

अज्ञात के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज:

इस मामले में उपनिरीक्षक नवीन बुधानी ने बताया कि इस मामले में भ्रूण को सजीव पैदा होने से रोकने व उसे असुरक्षित दशा में छोड़कर मृत्यु कार्य करने के आरोप में उनकी तरफ से धारा 315 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।