उत्तराखंड मौसम अपडेट: कमजोर पड़ने लगा मानसून, दिन में तपिश और रात में पहाड़ों पर बढ़ने लगी ठंड, जानें मौसम का पूर्वानुमान

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि, अब न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। पहाड़ों में रात को पारे में भारी गिरावट देखी जा रही है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया जा रहा है। दिन में तेज धूप के बीच तपिश बेहाल कर रही है, वहीं सुबह-शाम मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जाने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज व अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में चटख धूप खिली रह सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।