अल्मोड़ा: एनएसयूआई ने परिसर के अधिष्ठता प्रशासन को परीक्षा फॉर्म तिथि बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर में पंचम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई मुखर हो गई है। आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने परिसर निदेशक के माध्यम से विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा।

पंचम सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म तिथि बढ़ाने की गई मांग:

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पंचम सेमेटर में परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाने की मांग उठाई। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

पोर्टल में दिक्कतों के चलते कई छात्र-छात्राएं रह गए हैं वंचित:

एनएसयूआई नेता संजू सिंह ने कहा कि पोर्टल में दिक्कतों के चलते पंचम सेमेस्टर के कई छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म भरने से वंचित रहे गये हैं। ऐसे में विवि प्रशासन को छात्रों की समस्या को देख परीक्षा फार्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाने चाहिए। जिससे फार्म भरने से वंचित रह गये दूर दराज के छात्र-छात्राएं भी फॉर्म भर सकें।

एनएसयूआई कार्यकर्ता रहे मौजूद:

यहां एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन मेहरा, संजू सिंह, प्रदीप बिष्ट, राहुल खोलिया, चंदू कार्की, पंकज गुरुरानी, कार्तिक कनवाल, संजय बिष्ट, अमित नेगी, अर्मिला दानू, लोकेश सुप्याल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।