अल्मोड़ा: भतरौंजखान पुलिस ने गांजे के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा युवाओं को नशे से बचाने हेतु चलाये जा रहे अभियान “Youth Against Drugs” के अन्तर्गत दिनांक- 28.02.2022 को थाना भतरौजखान के उप निरीक्षक विनोद घई मय पुलिस टीम के मोहान बैरियर पर चैकिंग कर रहे थे।

दो व्यक्ति पकड़े-

इस दौरान चैकिंग वाहन संख्या- UK12-PA-0042 सवारी बस  को चैक किये जाने पर वाहन में बैठे दो व्यक्तियों  के कब्जे से 02 बेगो में क्रमशः  5.50 किग्रा, 4.850 किग्रा कुल 09.900 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर दोनो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में धारा 08/20 NDPS Act अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

चैकिंग अभियान लगातार जारी-

थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि अभियुक्तगण गांजा पौड़ी गढ़वाल के देहात से खरीदकर रामनगर बेचने हेतु ले जा rahe था। विक्रेता एवं खरीददार की भूमिका की जांच की जा रही है। चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

अभियुक्त के नाम-

1- हरेंद्र सिंह पुत्र स्व0 जगत सिंह
2- कैलाश चंद्र नोगई पुत्र दिनेश चंद्र निवासीगण ग्राम कलकोरिया थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल

पुलिस टीम रही शामिल-

1- उ0 नि0 विनोद घई थाना भतरौजखान
2- आरक्षी दीप कुमार थाना भतरौंजखान
3- एच सी पी दिगम्बर प्रसाद SSS टीम