अल्मोड़ा: दो माह के वेतन भुगतान को लेकर दो घंटा कार्यबहिष्कार पर डटे रोडवेज कर्मी

अल्मोड़ा: लंबित वेतन का भुगतान नहीं होने से रोडवेज कर्मियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नाराज कर्मचारी मंगलवार को भी दो घंटे कार्यबहिष्कार पर डटे रहे। डिपो कार्यालय में प्रदर्शन किया। निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द वेतन का भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी ।

कर्मचारियों ने कहा कि मार्च शुरू हो गया है

कर्मचारियों ने कहा कि मार्च शुरू हो गया है। अब तक उन्हें जनवरी और फरवरी के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। वेतन नहीं मिलने से परिवार के भरण पोषण की परेशानी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने एक स्वर में लंबित वेतन का भुगतान करने समेत हर माह नियमित समय पर वेतन देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

मौजूद लोग

यहां शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, शाखा मंत्री रामदत्त पपनै, रोहित, जीवन, सुरेश नेगी, रमेश जोशी, भगवती नेगी, आनंदी शुक्ला समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।