आज 03 मार्च 2025 है। आज विश्व वन्यजीव दिवस यानी वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे है। दुनियाभर में लुप्त हो रही वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की प्रजातियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस यानी वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे मनाया जाता है।
जाने इसको मनाने का उद्देश्य-
विश्व वन्यजीव दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्वभर में वन्यजीवों की सुरक्षा तथा वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। पूरी दुनिया में के सभी देशों के साथ इस दिन भारत में भी वन्य जीवों हेतु जागरूकता को बढ़ावा देना है और प्रकृति और मानव के संबंधों को दर्शाया जा रहा है।
जाने इसका इतिहास-
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2013 को 68वें सत्र में 03 मार्च को वर्ल्ड वन्यजीव दिवस घोषित किया था। 3 मार्च को विलुप्तप्राय वन्यजीव और वनस्पति के व्यापार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को स्वीकृत भी किया जाता है। वन्य जीवों को विलुप्त होने से रोकने हेतु सर्वप्रथम साल 1872 में जंगली हाथी संरक्षण अधिनियम (वाइल्ड एलीफेंट प्रिजर्वेशन एक्ट) पारित का दिया गया था।