सुबह की ताज़ा खबरें (10 मार्च, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) स्थापना दिवस)

◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने निवेश और सार्वजनिक सम्‍पत्ति प्रबंधन विभाग के लिए बजट संबंधी घोषणाओं पर एक वेबिनार को संबोधित किया।

◆ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) स्थापना दिवस हर साल 10 मार्च को मनाया जाता है। CISF की स्थापना 1969 में भारत की संसद के एक अधिनियम के तहत की गई थी।

◆ निर्वाचन आयोग ने कहा- उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, उत्‍तराखण्‍ड, गोवा और मणिपुर में आज सुचारु मतगणना सुनिश्चित करने के लिए व्‍यापक इंतजाम किए गए।

◆ असम में निकाय चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगी दल असम गण परिषद ने बहुमत हासिल किया।

◆ जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर जिले में हुए विस्‍फोट में एक व्‍यक्ति की मौत और 14 घायल।

◆ यूक्रेन के राष्‍ट्रपति ने रूसी सेना को संघर्ष विराम के वादे का उल्‍लंघन कतई न करने की चेतावनी दी।

◆ पी.वी. सिंधु, किदांबी श्रीकांत, साइना नेहवाल और लक्ष्य सेन बर्लिन में जर्मन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पंहुच गये हैं।

◆ सरकार ने कहा है कि पेट्रोल निर्यातक देशों के संगठन -ओपेक के प्रकाशन वर्ल्‍ड आयल आउट लुक 2021 के अनुसार वर्ष 2045 तक भारत में तेल की मांग प्रतिदिन लगभग एक करोड़ दस लाख बैरल हो जायेगी।

◆ मैं PM मोदी का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने भारतीय छात्रों के साथ बांग्लादेशी छात्रों को यूक्रेन से वापस लाए। 1971 के वॉर ऑफ लिबरेशन से ही दोनों देशों में दोस्ती रही है। बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने भी PM मोदी को धन्यवाद किया है: बांग्लादेश की सांसद अरोमा दत्त, कोलकाता।

◆ हाईकमान ने मुझे यहां ज़िम्मेदारी दी हैं। यहां के नेताओं के साथ मिलकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उत्तराखंड में स्पष्ट बहुमत से हमारी सरकार बनेगी। हाईकमान तय करेगा कि कौन मुख्यमंत्री होगा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, देहरादून।

◆ भारत से यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता की दूसरी खेप IAF के विमान से आज बुखारेस्ट पहुंची। यह खेप रोमानियाई अधिकारियों द्वारा यूक्रेन को भेजी जाएगी।

◆ स्नातक चिकित्सा शिक्षा बोर्ड के तहत आने वाला राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने NEET-UG परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए निर्धारित ऊपरी आयु सीमा को हटाया।

◆ यूक्रेन पर रूसी हमले के 13वें दिन यानी मंगलवार को 12 घंटे के संघर्ष विराम से मानवीय गलियारा तैयार हुआ। कई इलाकों से बड़ी संख्या में लोग बाहर जा रहे हैं। सोमवार को भी रूसी विमानों की बमबारी यूक्रेन पर पूरी रात चलती रही।

◆ आरबीआई ने एक नई यूपीआई सेवा शुरू की है जिसकी मदद से बिना स्मार्टफोन वाले उपभोक्ता भी यूपीआई के जरिए डिजिटल लेन देन कर सकेंगे।