उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राज्यपाल ने उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सारठ विधानसभा कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।
अधिसूचना जारी-
जिसमें यह खबर सामने आई है कि इस संबंध में विधानसभा प्रभारी मुकेश सिंघल ने आदेश की अधिसूचना जारी कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल ने अपने आदेश में कहा है कि बंशीधर भगत जो निर्वाचन क्षेत्र 60-कालाढूंगी से विधानसभा के सदस्य हैं, को उस समय तक के लिए जब तक कि विधानसभा द्वारा अध्यक्ष का निर्वाचन न कर लिया जाय, संविधान के अनुच्छेद-179 के द्वितीय परन्तुक के अधीन रहते हुए, अध्यक्ष का पद रिक्त होने पर, अध्यक्ष पद के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त करता हूँ।