सुबह की ताज़ा खबरें (18 मार्च,फाल्गुन शुक्ल, पक्ष पूर्णिमा, वि. सं. 2078)

◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- कोविड महामारी की पृ‍ष्‍ठभूमि से उत्‍पन्‍न नई विश्‍व व्‍यवस्‍था में भारत को तेजी से विकास करने की जरूरत।

◆ अंतर्राष्‍ट्रीय किशोर स्‍वास्‍थ्‍य सप्‍ताह 20 से 26 मार्च तक मनाया जाएगा।

◆ पी म मोदी सुबह 11 बजे मलयालम दैनिक ‘मातृभूमि’ के शताब्दी वर्ष समारोह का वर्चुअली करेंगे उद्घाटन

◆ वित्‍त वर्ष 2021-22 के लिए शुद्ध प्रत्‍यक्ष कर संग्रह 48.41 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13 लाख 63 हजार 38 करोड रूपए पर पहुंचा।

◆ हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के क्षेत्र में सहयोग बढाने के लिए 19 मार्च को 14वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा।

◆ अमरीका के केन्‍द्रीय बैंक ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए ब्याज दरों में लगभग चौथाई प्रतिशत की वृद्धि की।

◆ संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम।

◆ ममता बनर्जी का दावा किया कि पांच साल पहले पश्चिम बंगाल पुलिस को 25 करोड़ रुपये में हुई थी पेगासस स्पाइवेयर की पेशकश।

◆ जापान के पूर्वी हिस्से में आए ताक़तवर भूकंप राजधानी टोक्यो तक पहुँचा। भूकंप के बाद फिर बढ़ी परमाणु संयंत्रों को लेकर चिंता।

◆ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ‘कश्मीर फाइल्स’ टैक्स फ्री होने पर कहा है, “फिल्म देखने से लोगों का पेट नहीं भरता है। इससे लोगों को रोजगार नहीं मिलता है।

◆ चीन में शंघाई और शेनचेन समेत कुल 11 शहरों और नेशनल काउंटीज में लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में बेड खाली कराए जा रहे हैं।

◆ देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 180.95 करोड़ के पार पहुंचा। कल शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 13 लाख से ज़्यादा डोज़ लगाई गई हैं। अब तक 12-14 आयु वर्ग के 8.21 लाख से अधिक बच्चों को वैक्सीन लगाई गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय