राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह (पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड) शशिकांत दीक्षित अब नहीं रहें। लंबी बीमारी के बाद शशिकांत दीक्षित ने गुरुवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली।
शशिकांत दीक्षित का निधन-
शशिकांत दीक्षित का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पश्चिमी उप्र व उत्तराखंड में संघ को मजबूती देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन पर संघ समेत विभिन्न दलों और संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।