उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी बढ़ने लगी है और ठंड कम होने लगी है। इस बार मार्च में ही गर्मी का पारा बढ़ने लगा है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।
उत्तराखंड में आज साफ रहेगा मौसम-
मौसम विभाग के अनुसार आज मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं।
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में धूप के आसार हैं। बीते सोमवार को सुबह से धूप रही।