छात्रों के लिए कोडिंग प्रतियोगिता का आयोजन, कक्षा 9 से 12 तक के छात्र लेंगे हिस्सा, मिलगा 3 लाख का इनाम


छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छात्रों के लिए कोडिंगल ने एचपीई कोडवार्स 2022 की प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्र प्रतिभाग करेंगे। जिसका एक सामान्य लक्ष्य छात्रों को कोडिंग से परिचित कराना और उन्हें आने वाले अवसरों से अवगत कराना है।

कोडवार्स 2022 की प्रतियोगिता-

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले को एचपीई और एसटीईएम.ओआरजी पहचान प्रमाण पत्र के साथ 3 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इस प्रतियोगिता में 500 से अधिक स्कूलों के 10000 से अधिक बच्चों के भाग लेने की उम्मीद है। इसका पंजीकरण नि:शुल्क है। यह छात्रों के लिए एक बहुत अच्छा अवसर है।