उत्तराखंड स्कीइंग खिलाड़ियों का गुलमर्ग में शानदार प्रदर्शन, जानें

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में स्नो स्पोर्ट्स हुआ। इसमें उत्तराखंड के स्कीइंग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। 

उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन-

बर्फ़ की ढलानों पर उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने स्नोशूइंग खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम देश भर में रोशन किया है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित 6वीं स्नोशूइंग नेशनल चैम्पियनशिप में उत्तराखंड की टीम ओवरऑल चैम्पियन रही। राज्य की टीम ने यहां आयोजित स्पर्धाओं में 5 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉंज़ यानी कुल 9 मेडल जीतकर अंक तालिका में अव्वल रहने का गौरव हासिल किया है।