काशीपुर: जेवर और हजारों रुपये की नकदी चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

गृहस्वामी की गैर मौजूदगी में चोरों ने एक मकान का कुंडा तोड़कर जेवर और हजारों रुपये की नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

घर लौटने पर कुंडा टूटा पड़ा था

मोहल्ला कानूनगोयान निवासी शीशपाल सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि 26 मार्च को वह मकान में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव ठाकुरद्वारा गया था। 30 मार्च की रात वह घर लौटे तो दरवाजे का कुंडा टूटा पड़ा था। घर के अंदर अलमारी में रखी सोने की दो अंगूठियां, एक जोड़ी झुमकी, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, अंगूठिया, चांदी के सिक्के और सात हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने गृह स्वामी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब चोरी के जल्द खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।