बागेश्वर: राम नवमी पर्व पर सरयू स्नान को गए बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत

सरयू नदी में नहाते समय एक बुर्जुग की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव नदी से बाहर निकाल लिया है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टरों ने बुर्जुग को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करने के लिए उसे जिला मुख्यालय भेज दिया है।

राम नवमी पर्व पर बुजुर्ग सरयू नदी में नहाने गए थे

  राम नवमी पर्व पर कपकोट के शिवालय वार्ड निवासी गुसाई राम 65 वर्ष पुत्र देवराम सरयू नदी में नहाने गए थे। एकाएक उनका पैर फिसल गया और वह संभल नहीं पाए। गहराई होने के कारण डूबकर उनकी मौत हो गई है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर रेक्स्यू टीम घटना स्थल पहुंची

पुलिस कर्मी हृदयेश सिंह परिहार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर रेक्स्यू टीम घटना स्थल पहुंची। नदी से बुर्जुग को बाहर  निकाला और तत्काल अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि शव का पंचनामा कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के समय अन्य लोग वहां नहीं होने से बुर्जुग को बचाया नहीं जा सका।