उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (13 अप्रैल, चैत्र शुक्ल, पक्ष, द्वादशी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ उत्तराखण्डः प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला, पर्वतीय अंचल में कहीं- कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में कमी दर्ज की गई।

◆ प्रदेश के गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा है कि डोईवाला शुगर मिल में बहुत जल्द स्थाई जीएम की नियुक्ति की जाएगी और बकाया रकम का भुगतान किया जाएगा। गन्ना मंत्री ने डोईवाला शुगर मिल का औचक निरीक्षण किया और गन्ना किसानों और कर्मचारियों से मुलाकात की।

◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा है कि अल्मोड़ा में पानी की समस्या का जल्द समाधान होगा। राज्यपाल ने आज अल्मोड़ा में जिलाधिकारी और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बीच पत्रकारों से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि ज़िले में पेयजल और वर्तमान में जंगलों में लग रही आग बड़ी समस्या है।

◆ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश में जातिवाद समाप्त हो, सभी को सामाजिक समानता के अवसर उपलब्ध हो, यह बाबा साहब का सपना था।

◆ कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने आज बागेश्वर के जौलकांडे में पहले मॉडल क्रू स्टेशन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्रू स्टेशन में तैनात कर्मचारी जंगलों में लगी आग को बुझाने के काम को अब तत्परता से कर पाएंगे। उन्होंने लोगों से वनों में आग लगने पर वन विभाग का सहयोग करने की अपील की।

◆ प्रदेश में बीते 24 घंटे में 45 स्थानों पर जंगलों में आग लगी। गढ़वाल में 16, कुमाऊं में 28 तो वनाग्नि की एक घटना संरक्षित वन्यजीव विहार में हुई। प्रदेश में वनाग्नि की अब तक कुल 446 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं।

◆ बुधवार को उत्‍तराखंड के सात जिलों में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं मिला। प्रदेश में आज कोरोना के चार नए मामले आए हैं वहीं 27 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए। अब सक्रिय मामलों की संख्या 61 है।

◆ हाईकोर्ट ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान किए गए घपले के खिलाफ दायर जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया है। जनहित याचिका पर सुनवाई की गई। गड़बड़ियां नहीं पाई गई हैं।

◆ चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु अब घर बैठे रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। विभाग ने इसके लिए टूरिस्ट केयर नाम का एप बनाया है।

◆ अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल कालेज में एमबीबीएस पहले बैच के छात्र-छात्राओं की व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित की गई।