ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स का 46 की उम्र में निधन, सड़क हादसे में गई जान

क्रिकेट जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है । ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स नहीं रहे । उनके निधन के बाद से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया समेत पूरे वर्ल्ड में  शोक की लहर दौड़ पड़ी है ।

शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ  ये हादसा

जानकारी के अनुसार 46 वर्षीय एंड्रयू साइमंड्स की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है । साइमंड्स की कार का एक्सीडेंट शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ ।  वह कार खुद  ही चला रहे थे ।  अचानक ही उनकी कार पलट गई, जिससे उन्हें गहरी चोटें आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया । फिलहाल फॉरेंसिक टीम हादसे की जांच में जुट गई है ।

238 इंटरनेशनल मैचों में 6500 से ज्यादा रन बनाए थे

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर एंड्र्यू साइमंड्स 1999 से 2007 तक वर्ल्ड क्रिकेट पर अपना दबदबा बनाया।  उन्होने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले 238 इंटरनेशनल मैचों में 6500 से ज्यादा रन बनाए थे ।  इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 40 अर्धशतक लगाए । टेस्ट क्रिकेट में साइमंड्स का औसत 40 से ऊपर का था जबकि वनडे में उन्होंने 39.75 की औसत से रन बनाए थे ।