अल्मोड़ा: एसएसपी ने अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के उपरांत शिखर से एनटीडी सड़क मार्ग पर पर्यटन सीजन के दृष्टिगत वन-वे व्यवस्था में किया आंशिक संशोधन

                                                                                                                                                                                                                        प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पर्यटन सीजन के दृष्टिगत चारपहिया वाहनों के लिए नगर अल्मोड़ा के शिखर से एन0टी0डी0 रोड परअत्यधिक वाहनों के दबाव से लगने वाले जाम की स्थिति से निपटने के लिए वन-वे यातायात व्यवस्था में आंशिक समय परिवर्तन‌ किया गया है,जिससे सैलानियों व स्थानीय लोगों को यातायात सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। शिखर से एन0टी0डी0 सड़क मार्ग पर वन-वे यातायात व्यवस्था में किया गया आंशिक समय परिवर्तन का विवरण निम्नवत है-

👉 पूर्व में- शिखर तिराहे से एन0टी0डी0 सड़क मार्ग पर चारपहिया वाहनों के लिए *प्रातः 08.00 बजे से सांय 08.00 बजे तक

👉 अब- शिखर तिराहे से एन0टी0डी0 सड़क मार्ग पर चारपहिया वाहनों के लिए
प्रातः 08.00 बजे से सांय 09.00 बजे तक वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।