नैनीताल: फिल्म की शूटिंग को आए व्यक्ति की वाहन दुर्घटना में मौत, वाहन चालक घायल

नैनीताल से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। शहर के समीपवर्ती ज्योलीकोट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर एक बोलेरो वाहन 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानें पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार कोटाबाग निवासी सुरेंद्र बिष्ट शहर के होटल आर्माडेल होटल का वाहन चलाते हैं। शनिवार रात वह किसी काम के चलते होटल के वाहन संख्या यूके 04एम-0984 से हल्द्वानी गए हुए थे। इस दौरान उनके साथ होटल कर्मचारी मूल रूप से बिहार के खगड़िया निवासी अनिल साह भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि सुबह तड़के करीब तीन बजे दोनों हल्द्वानी से नैनीताल की ओर लौट रहे थे। ज्योलीकोट से थोड़ा ऊपर नंबर वन बैंड के समीप सामने से तेज गति वाहन आने के कारण उनका वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसके बाद सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान कर घायल को खाई से निकाल कर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अनिल साह को मृत घोषित कर दिया। वहीं वाहन चालक सुरेंद्र बिष्ट भी चोटिल होने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक नैनीताल के आर्माडेल होटल में लेडी किलर फ़िल्म की शूटिंग के लिए शूटिंग स्टाफ के तौर पर काम करने आया था।