उत्तराखंड: ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर रोडवेज यात्रियों को मिलेगा कैशबैक और गोल्ड कॉइन, कैशबैक स्कीम की सुविधा, 24 घंटे में खाते में आएगी राशि

​उत्तराखंड: उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों के हित में नई कैशबैक स्कीम लागू की है।

दी यह जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार जिसमें इस योजना के तहत ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को 50 से 100 रुपये तक का कैशबैक और गोल्ड कॉइन जीतने का मौका मिलेगा। हालांकि, निगम ने स्पष्ट किया है कि क्यूआर (QR) कोड के माध्यम से भुगतान करने वाले यात्रियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। रोडवेज की महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने बताया कि जो यात्री पेटीएम और यूपीआई (UPI) के माध्यम से कम से कम 99 रुपये या उससे अधिक का ऑनलाइन टिकट बुक करेंगे, उन्हें यह सुविधा दी जाएगी। ऑनलाइन भुगतान पूरा होते ही यात्री को एक स्क्रैच कार्ड प्राप्त होगा, जिसके जरिए उन्हें 100 और 50 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन मिल सकेगा।

​24 घंटे में खाते में आएगी राशि

महाप्रबंधक के अनुसार, स्क्रैच कार्ड से प्राप्त वाउचर की कैशबैक धनराशि 24 घंटे के भीतर सीधे यात्री के बैंक खाते में रिफंड कर दी जाएगी। इस वाउचर की वैधता केवल एक सप्ताह (सात दिन) तक रहेगी, जिसके बाद यह स्वतः अमान्य हो जाएगा।