अल्मोड़ा: रन फॉर योगा कार्यक्रम अल्मोड़ा में संपन्न

रन फॉर योगा का कार्यक्रम भारी मौसम के व्यवधान के बावजूद अल्मोड़ा में संपन्न हुआ । कार्यक्रम को अपर जिलाधिकारी सी.एस मर्तोलिया एवम् मुख्य विकास अधिकारी  नवनीत पांडेय  ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है

इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक  विमल , जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी  डॉ भूपेंद्र सिंह भैसोड़ा ,योग विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट , नेहरू युवा केन्द्र के निदेशक दिवाकर भाटी ,जिला क्रीड़ा अधिकारी , एवम आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक/अधिकारी/कर्मचारी  एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।