उत्तराखंड: भाजपा ने रुड़की मेयर गौरव गोयल को पार्टी से किया निष्कासित

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है । भाजपा ने रुड़की मेयर  गौरव गोयल को भाजपा पार्टी से छः साल के निष्कासित कर दिया है ।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दिए निर्देश

भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश के बाद रुड़की मेयर गौरव गोयल को पार्टी से छः सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है ।

जानें पूरा मामला

भारतीय जनता पार्टी ने  रुड़की मेयर गौरव गोयल को पार्टी से छः सालों के लिए बाहर कर दिया है । उनको निष्कासित करने की वजह पार्षदों से विवाद और 25 लाख की रिश्वत प्रकरण एवम पुलिस जांच विचाराधीन  और विधायक द्वारा पास कराए गए कार्यों में बाधाएं डालना, रुड़की शहर का विकास में बाधाएं डालना, और आहुत समय में नगर निगम की बैठक न करना और पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करना आदि बताए गए हैं । जिसके चलते पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है ।