उत्तराखंड: उत्तराखंड में पिछले वर्ष आयोजित हुए राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का मान बढ़ाने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है।
दिए जरूरी निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए हर हाल में आगामी अगस्त महीने तक खिलाड़ियों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करने को कहा है। प्रस्ताव के अनुसार, पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रदेश के पाँच प्रमुख विभागों में रोजगार दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए खेल विभाग को अभी संबंधित विभागों से अंतिम सहमति मिलना बाकी है। इन विभागों में शामिल हैं।
• खेल विभाग
• शिक्षा विभाग
• पुलिस विभाग
• परिवहन विभाग
• वन विभाग
पदक का प्रकार
प्रस्तावित ग्रेड पे (Grade Pay)
स्वर्ण पदक (Gold Medal)
₹ 4,200
रजत पदक (Silver Medal)
₹ 2,800
कांस्य पदक (Bronze Medal)
₹ 2,000