अल्मोड़ा: पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की डीलरों की बैठक आयोजित, विभाग द्वारा दबाव बनाने पर सभी विक्रेता देंगे सामूहिक त्याग पत्र

जिला एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक बैठक पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की डीलरों की बैठक का आयोजन मानिला में आहूत की गई । जिसमें सल्ट, रानीखेत, भिकियासैण, देघाट एवं मानीला के डीलरों ने बड़ी संख्या मे अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।

पूरे जिले मे कोई भी विक्रेता (ऑन लाइन) काम नही करेगा

बैठक में जिला अध्यक्ष संजय साह (रिक्खु) ने कहा जब तक सस्ता गल्ला विक्रेताओं को नेट के रिचार्ज का खर्चा नही दिया जायेगा तब तक पूरे जिले मे कोई भी विक्रेता (ऑन लाइन) काम नही करेगा । विभाग द्वारा दबाव बनाने पर सभी विक्रेता पूरे जिले में सामूहिक त्याग पत्र दे देंगे । जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी ।

हम ऑनलाइन करने को तैयार है सरकार हमें ….

प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम ऑनलाइन करने को तैयार है सरकार हमें 50 किलोग्राम का कट्टा तोलकर दें । हमारे पुराने बिलों का भुगतान तुरंत करें । स्टेशनरी एवं बिजली के बिलों का भुगतान तुरंत करें । दें । हमारे पुराने बिलों का भुगतान तुरंत करें । स्टेशनरी एवं बिजली के बिलों का भुगतान तुरंत करें ।

धर्मकांटा लगाया जाए प्रत्येक डीलरों का इंश्योरेन्स कराया जाए

प्रदेश सलाहकार दिनेश गोयल ने कहा कि धर्मकांटा लगाया जाए प्रत्येक डीलरों का इंश्योरेन्स कराया जाए । बैठक में सभी डीलरों ने एक मत होकर कहा कि कोई भी ऑनलाइन कार्य नही करेगा । विभाग द्वारा मांगे जा रहे प्रारूप एवम कार्ड धारकों के फोन नंबर भी उपलब्ध नही कराया जाए । ज्यादा दबाव बनाये जाने पर सभी लोग अपना सामुहिक त्याग पत्र दे देंगे ।

ये रहे उपस्थित

बैठक में जिला अध्यक्ष संजय साह (रिक्खु) प्रदेश सलाहकार दिनेश गोयल, प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, महामंत्री केशर खन्नी, प्रदेश संयोजक अभय साह, मोहन, सुरेश ध्यानी, आनन्द भण्डारी, रमेश काण्डपाल, सूरज सिंह, डी. एन, उपाध्याय, दयाल भट्ट, जयमल सिंह, पूरनसिंह, सुरेन्द्र सिंह, पूरन सिंह, रोहताज सिंह, गोपाल सिंह, मोहन सिंह, दिनेश बलौदी, महेश सिंह, बहादुर सिंह, रामसिंह, मदन मेहरा, पंकज नेगी व सैकड़ों डीलर उपस्थित थे।