उत्तराखंड: देशभर में फेमस है चेतन पूरी वाला, लाजवाब खाने के स्वाद का नहीं कोई जवाब, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज उत्तराखंड में बहुत से शानदार रेस्टोरेंट की धूम मची हुई है। जिनके नाम देशभर में फेमस है। आज हम ऐसी एक खबर‌‌ आपको बताने जा रहे हैं।

चेतन पूरी वाला-

देहरादून के हनुमान चौक पर स्थित चेतन पूरी वाले की दुकान दून का एक पसंदीदा फूड कॉर्नर है, जो पिछले 40 साल से लोगों को स्वादिष्ट पूरी और कचौड़ी परोस रहा है। यहां केवल देहरादून और दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटक ही नहीं बल्कि विदेशों से आने वाले पर्यटक भी यहां पूरी-कचौड़ी का स्वाद लेने जरूर पहुंचते हैं।‌ इसके व्यंजनों के स्वाद का हर‌ कोई मुरीद हो जाता है। बड़ी बड़ी हस्तियों के नाम भी इसमें शामिल हैं।

यह व्यंजन शामिल-

चेतन पूरी वाले की थाली में आपको सौ रुपये में भरपेट खाना मिलता है। जिसमें चार पूरी, छोले, रसेदार आलू की सब्जी, सूखी आलू-मेथी की सब्जी, चटनी के साथ प्याज, तीखी फ्राई लाल मिर्च और रायता शामिल है। जिसके स्वाद का हर कोई मुरीद हो जाता है।