अल्मोड़ा: वायरल‌ बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां भिकियासैंण (अल्मोड़ा) में वायरल‌‌ बुखार के चपेट में बच्चें आ रहे‌ है। यहां विवेकानंद मॉडर्न स्कूल देघाट में पढ़ने वाले कई बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित हैं।

वायरल‌‌ बुखार-

बदलते मौसम और बारिश का दौर शुरू होने के साथ बीमारियां बढ़ रही है। जिसके चलते यहां वायरल‌‌ बुखार फैल रहा है। जिसमें बच्चों को खांसी, जुकाम, बुखार आदि हो रहा है। जिस पर स्कूल प्रबंधन की मांग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट के डॉक्टरों ने मंगलवार को विद्यालय में शिविर लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कई जरूरतमंद बच्चों को दवा भी बांटी गई।