पाकिस्तान में भारी बारिश का कहर: बलूचिस्तान में भारी बारिश से 111 लोगों की मौत, 6,000 घर क्षतिग्रस्त

पूरे देश में भारी बारिश का दौर जारी है। पाकिस्तान में भी यही हालात बने हुए हैं। यहां पाकिस्तान में भारी बारिश से काफी नुकसान की खबर है।

भारी बारिश ने मचाई तबाही-

पाकिस्तान के मुख्य सचिव अब्दुल अजई अकीली ने गुरुवार को खुलासा किया। पाकिस्तान में 1 जून से शुरू हुई मानसूनी बारिश ने बलूचिस्तान में 111 लोगों की जान ले ली है। न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, अकीली ने कहा कि प्रांत में भारी बारिश ने 6,077 घरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया और 10,000 से अधिक घरों को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया – और ये सिर्फ आधिकारिक आंकड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि बारिश के दौरान 16 बांधों को मामूली या बड़ा नुकसान हुआ, जबकि दो एकड़ भूमि में फैली फसलों और बगीचों को भी नुकसान पहुंचा।

यातायात बाधित-

जिस पर मुख्य सचिव ने कहा कि पाकिस्तानी सेना, फ्रंटियर कांस्टेबुलरी और नागरिक प्रशासन बचाव अभियान चला रहे हैं, लेकिन क्षतिग्रस्त सड़कें प्रयासों में बाधा बन रही हैं। पीडीएमए के अनुसार, प्रांत में बचाव और राहत गतिविधियां जोरों पर हैं, शिविर, राशन बैग, कंबल लोगों तक पहुंचाये जा रहे है। वहीं यातायात भी बाधित बताया जा रहा है।