◆ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जूडो महिला 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने पर सुशीला देवी को बधाई दी। सुशीला देवी राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में कई पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी।
◆ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-2022 के दूसरे चरण के परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए। परीक्षार्थी अब http://cuet.samarth.ac.in वेबसाइट पर लॉग इन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पहले चरण की परीक्षा जुलाई में आयोजित की गई थी।
◆ हिमाचल_प्रदेश: ऊना जिले के अंद्रोली में गोबिंद सागर झील में डूबने से सात लोगों की मौत हो गई। ये लोग झील में नहाने गए थे। सभी युवक पंजाब के मोहाली जिले के गांव बनूर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे।
◆ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगी। मंत्रिमंडल में चार से पांच नए चेहरे शामिल किए जायेंगे। पैसे के बदले नौकरी के घोटाले में सबसे वरिष्ठ मंत्री पार्था चटर्जी की पिछले सप्ताह गिरफ्तारी के बाद यह फेरबदल हो रहा है।
◆ न्यूजीलैंड ने मार्च 2020 से बंद अपनी सीमा को पूरी तरह से खोल दिया है। देश में कोविड महामारी को फैलने से रोकने के उपायों के तहत सीमा बंद कर दी गई थी।
◆ जुलाई महीने में एक लाख 48 हजार 995 करोड़ रुपये माल और सेवा कर- GST राजस्व प्राप्त हुआ है। वित्त मंत्रालय ने बताया, जी.एस.टी. कर व्यवस्था लागू होने के बाद यह दूसरी बार है कि सबसे अधिक GST राजस्व प्राप्त हुआ है और पिछले वर्ष जुलाई महीने की तुलना में यह 28 प्रतिशत अधिक है।
◆ अमरीका में कैलिफोर्निया प्रांत के जगंलों में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए सैकड़ों दमकल कर्मचारियों को कड़ी मशकत करनी पड़ रही है। इस वर्ष जंगल के सबसे बड़े क्षेत्र में आग लगी है। दमकल विभाग ने कहा,उत्तरी सिस्कियों प्रांत में आग लगनी शुरू हुई थी जो 21 हजार हेक्टेयर में फैल चुकी है।
◆ भारतीय जुडोका विजय कुमार ने पुरुषों की 60 किग्रा स्पर्धा में साइप्रस के पेट्रोस क्रिस्टोडौलाइड्स को हराकर कांस्य पदक जीता।
◆पुरुष हॉकी पूल बी मैच में भारत बनाम इंग्लैंड 4-4 से ड्रॉ हुआ।
◆ दिल्ली में रहने वाला एक 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति का मंकीपॉक्स टेस्ट पॉजिटिव आया है। संक्रमित व्यक्ति का हाल ही में विदेश यात्रा का इतिहास नहीं है, यह भारत में मंकीपॉक्स का छठा मामला है।
◆ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा वित्त मंत्री का कहना था कि देश में सब ठीक है महंगाई नहीं है। ऐसी असंवेदनशीलता और अहंकार सरकार प्रदर्शित कर रही है। विपक्ष ने 140 करोड़ लोग जो महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं उनकी बात रखी। लेकिन उनका जवाब है कि देश में महंगाई है ही नहीं।
◆ कल भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमना ने अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
◆ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि परमाणु युद्ध में कोई विजेता नहीं हो सकता और ऐसा कोई युद्ध कभी भी शुरू नहीं किया जाना चाहिए।