उत्तराखंड: मुद्रा लोन दिलाने का दिया झांसा, ठगे लाखों रुपए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। लगातार पुलिस के पास ठगी के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला देहरादून से सामने आया है।

जानें पूरा मामला-

इस संबंध में अशोक कुमार वर्मा निवासी शाह नगर, डिफेंस कॉलोनी ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने 12 जुलाई को ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन किया। उन्हें टाटा कैपिटल की तरफ से एक पत्र भेजा गया। जिसमें पांच लाख रुपये का मुद्रा लोन स्वीकृत दिखाया गया था। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग नंबरों से कॉल आनी शुरू हुई। वह खुद को टाटा कैपिट का एकाउंट एमडी और उसका सहयोगी बताकर पीड़ित को लोन देने से पहले अलग-अलग चार्ज के नाम पर रकम जमा कराते रहे। इस तरह साढ़े चार लाख रुपये ज्यादा जमा करने के बाद समझ आया कि उनके साथ साइबर ठगी हो रही। तब उन्होंने रकम वापस मांगी। जो उन्हें नहीं मिली।

मुकदमा दर्ज-

जिसके बाद उन्होंने पुलिस में तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जांच भी शुरू कर दी है।